फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Satya Sadan in cricket and Shanti Sadan got first place in Kho-Kho

क्रिकेट में सत्य सदन और खो-खो में शांति सदन ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Satya Sadan in cricket and Shanti Sadan got first place in Kho-Kho
प्रतियोगिताओं के दौरान स्कूल निदेशिका शशि बाटला खिलाड़ियों से परिचय करते हुए - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूूल में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट और खो-खो खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने जमकर मैदान में पसीना बहाया। क्रिकेट में सत्य सदन और खो-खो प्रतियोगिता में शांति सदन प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान स्कूूल में झूले भी लगे हुए थे जिसपर छोटे-छोटे बच्चों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्कूल की निदेशक शशि बाटला ने कहा कि शारीरिक और मानसिक अभिवृतियों को परिष्कृत करने के भाव से संयोजित इन गतिविधियों का मुख्य प्रयोजन विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के प्रति कर्तव्य बोध से युक्त करना है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है, बस उन्हें अवसर मिलने की आवश्यकता है। बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहना चाहिए। इनसे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने बच्चों से अपने बचपन की यादें सांझे करते हुए कहा कि बचपन में वे खुद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही हैं।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. ममता वर्मा ने इन गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कहा कि स्वयं समाज और देश की प्रगति का मुख्य आधार हमारा यह शरीर है क्योंकि जीवन की सभी क्रियाओं का संचालन किसी के माध्यम से होता है। यदि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तभी जीवन की जटिलताओं का सामना करने में समर्थ हो पाएंगे और उत्तम स्वास्थ्य का सर्वोत्तम सोपान योग तथा खेल जैसी गतिविधियां हैं जिससे न केवल हम उत्तम स्वास्थ्य अपितु आपसी सद्भाव, सहयोग जैसे गुणों को संयोजित करते हुए स्वयं तथा समाज के प्रति एक सशक्त भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed