{"_id":"648f6af11a31fa26d10fa927","slug":"satsang-site-vandalized-tent-uprooted-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-1052-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सत्संग स्थल पर तोड़फोड़, टेंट उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सत्संग स्थल पर तोड़फोड़, टेंट उखाड़ा
विज्ञापन
प्रतापनगर (यमुनानगर)। खिजरी गांव में एक समुदाय विशेष के सत्संग के लिए लगाया गया टेंट शरारती तत्वों ने उखाड़ कर फेंक दिया। जिससे सत्संग कार्यक्रम रुक गया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। अनुयायियों ने पुलिस को धार्मिक कार्यक्रम में तोड़फोड़, बाधा पहुंचाने, मारपीट व आस्था को ठेस पहुंचाने की शिकायत दी है। मामला धर्म से जुड़ा था, ऐसे में डीएसपी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मुआयना किया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जिसमें क्षेत्र के मौजिज लोग भी पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रतापनगर आईटीआई के समीप रविवार को समुदाय विशेष के अनुयायियों का सत्संग होना था। सत्संग से पूर्व टेंट, कुर्सी, मेज, लाउडस्पीकर इत्यादि लगाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक सत्संग स्थल पर पहुंच गए और टेंट उखाड़ दिया व कुर्सियां, मेज फेंक दिए। मिशनरी सत्संग आयोजक रोहित ने पुलिस को शिकायत दी।
रोहित ने शिकायत में कहा कि उसका परिवार एक साल से कालपी स्थित धार्मिक स्थल में जाते हैं। वे राजवीर के साथ सत्संग व धार्मिक सभा में भाग लेते हैं। रोहित ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने सत्संग रखा था। जिसके लिए टेंट लगाकर कुर्सियां मेज लगाए गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने पहुंचकर उपद्रव मचा दिया।
विज्ञापन
डीएसपी प्रमोद कुमार ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। इस दौरान आरोपी पक्ष ने कहा कि कुछ लड़कों ने गलतफहमी के कारण ऐसा किया है। जो सामान उठाया गया आरोपी पक्ष ने लौटने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया। इस दौरान राजवीर ने लिखित में आश्वासन दिया कि सत्संग में ऐसा कोई प्रचार नहीं किया जाएगा, जिससे किसी धर्म, समुदाय के व्यक्ति को ठेस पहुंचे।