फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sarpanch named for firing in the air

Yamuna Nagar News: हवाई फायरिंग करने के आरोप में सरपंच नामजद

Sun, 01 Sep 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch named for firing in the air
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली (यमुनानगर)। क्षेत्र के बलौली गांव के सरपंच श्याम सिंह का हवाई फायर करते हुए वीडियो पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत छछरौली पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर थाना पुलिस ने बलौली गांव के सरपंच श्याम सिंह पर हवाई फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
छछरौली थाना के एएसआई संदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर एक वीडियो आई थी। वीडियो में एक व्यक्ति की ओर से हवाई फायरिंग की जा रही है। जांच की गई तो पता चला कि यह हवाई फायरिंग बलौली के सरपंच श्याम सिंह कर रहे हैं। उन्होंने हवाई फायर कर क्षेत्र में दहशत फैलाई और अवैध रूप से हथियार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

आरोपी सरपंच के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के जरिए चुनाव लड़ने का भी आरोप है। वहीं नेशनल हाईवे जाम करने का एक मामला पहले भी दर्ज हो चुका हैं। अब आचार संहिता के दौरान आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज पुलिस ने किया है। सरपंच श्याम सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उनके पास किसी तरह का कोई लाइसेंसी हथियार भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने कोई फायरिंग नहीं कि और मुझे नहीं पता किस आधार पर मामला दर्ज हुआ है। वह हर जांच के लिए तैयार है। छछरौली थाना प्रभारी रोहतास का कहना है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मामले की जांच करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। फायरिंग करने के आरोप में बलौली सरपंच श्याम सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश की जा रही है। जो भी उचित कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed