{"_id":"692f4433d0401033800049e3","slug":"saran-club-tops-in-volleyball-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-147669-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल में सारन क्लब अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल में सारन क्लब अव्वल
Wed, 03 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद अतिथि व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल में प्रथम स्थान सारन क्लब व द्वितीय स्थान गांव सारन ने प्राप्त किया।
उन्होंने बताया पुरुष कुश्ती में मयंक, राहुल तोमर, प्रदीप कुमार, दीपांशु, कनिष्क, आर्यन, अमर सिंह, कपीश सिंह, प्रदीप कुमार व संजीव कुमार ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्रथम स्थान औरंगाबाद व द्वितीय स्थान गांव बैंडी ने प्राप्त किया। खो-खो में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय उच्च विद्यालय नाहरपुर व द्वितीय स्थान नाहरपुर क्लब ने प्राप्त किया।
लंबी जंप में प्रथम स्थान सुखविंद्र, ऊंची कूद में भूपेंद्र सिंह, शॉट पुट में प्रथम विक्रांत, डिस्कस थ्रो में कुशल कांबोज, पांच किलोमीटर दौड़ में हिमांशु, 400 मीटर में सौरभ, 100 मीटर रन में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकस्सी में प्रथम स्थान सढूरा गांव ने प्राप्त किया। सांसद खेल महोत्सव के तहत विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इनमें विजेता खिलाड़ियों को लोकसभा स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। सांसद नवीन जिंदल ने विजेताओं के लिए लिए दो करोड़ रुपये की पुरस्कार पुरस्कार राशि घोषित कर रखी है।