फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sant Jasdeep Singh will build the house of international player Sunita , Yamunanagar

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता का घर बनवाएंगे संत जसदीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sant Jasdeep Singh will build the house of international player Sunita , Yamunanagar
खिलाड़ी सुनीता और उसके परिजनों के साथ मौजूद संत। - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। संत जसदीप सिंह देश का नाम रोशन करने वाली भारोत्तोलन की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता कश्यप से मिलने के लिए मंगलवार को उनके गांव सीसर खास जिला रोहतक पहुंचे। उन्होंने सुनीता का हौसला आफजाई करते हुए आशीर्वाद दिया। वहीं संत ने परिवार की दयनीय स्थिति को देखकर दुख प्रकट किया और सुनीता को अपनी तरफ से नया घर बना कर देने की बात कही।
संत जसदीप सिंह ने कहा कि हमें हरियाणा की बेटी सुनीता पर गर्व है। सुनीता ने की सुख सुविधाओं के अभाव में भी खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन किया। परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने गांव के सरपंच एवं प्रमुख लोगों से विचार-विमर्श करके नया घर बनाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

गांव के सरपंच एवं सभी लोगों ने पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया। सुनीता और उसके परिवार ने संत जसदीप सिंह का आभार व्यक्त किया दरअसल यमुनानगर के संत जसदीप सिंह ने समाज के सहयोग से गुरु कृपा निवास सेवा के तहत अनेक जरूरतमंद परिवारों को नए घर बना कर दिए हैं। संत ने बताया फिलहाल छह घरों के निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए घर का निर्माण करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed