फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sanitation workers will not clean on 22nd: Mangeram

सफाई कर्मचारी 22 को नहीं करेंगे सफाई : मांगेराम

Thu, 18 Jul 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will not clean on 22nd: Mangeram
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं सर्व कर्मचारी संघ का सम्मेलन इकाई प्रधान पपला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव प्रवेश परोचा ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 22 जुलाई को डीसी कार्यालय पर होने वाले आक्रोश प्रदर्शन को लेकर चर्चा व रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

इस दौरान गूगल एप्लिकेशन 311 पर सफाई कर्मचारियों की हाजरी और अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में राज्य कमेटी के राज्य सचिव मांगेराम तिगरा, जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, सदस्य रिंकू कुमार ने कर्मचारियों को आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेने का आमंत्रण दिया।नेताओं ने कहा कि निगम में करीब 650 पे-रोल व नियमित सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें से 100 सफाई कर्मचारी अधिकारियों की कोठियों, 60 कर्मचारी नालों, 50 डोर टू डोर की गाड़ियों पर लगे हुए हैं। शेष सफाई कर्मचारियों से निगम सारे शहर की सफाई करवाना चाहता है, जो संभव नहीं है।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि जिले का सफाई कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होकर हाजरी एप्लिकेशन 311 का विरोध करेंगे। एसकेएस नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों कि बात सुनने की बजाए उनकी आवाज दबाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने 10 साल में कर्मचारी पक्का नहीं किया है। इसके विपरीत नियमितीकरण की नीति को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चैलेंज करवा दिया। इसके अलावा कच्चे और पार्ट टाइम कर्मचारियों के वेतन में चार साल से वृद्धि नहीं की गई।
सालों बाद कौशल निगम के कर्मचारियों के वेतन में आठ प्रतिशत की मामूली वृद्धि की गई है। कुछ विभागों में 20 साल से बहुत कम वेतन में कार्य कर रहे कच्चे कर्मचारियों पर बेरोजगारी की तलवार लटकी रही है।

इन सभी मुद्दों को लेकर 22 जुलाई को तमाम सरकारी विभागों के कर्मचारी भाई कन्हैया साहिब चौक पर जमा होंगे। यहां से जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचेंगे। डीसी को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान मौके दौरान उपप्रधान बलदीप तुंबी, रमेश कुमार, सोरण दलोर, रमन, जीतो, कमलेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed