फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sangat made happy in Prabhat Pheri, Yamunanagar

प्रभात फेरी में संगत को किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sangat made happy in Prabhat Pheri, Yamunanagar
बिलासपुर में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गुरुद्वारा पातशाही दसवीं की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरु घर से आरंभ हुई। इस दौरान जो बोले सो निहाल के से इलाका गूंज उठा।
प्रधान तेजा सिंह ने बताया कि लगातार एक महीना निकाली जाने वाली प्रभात फेरी को लेकर कस्बा की संगत ने पहले ही बुकिंग करवा ली है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे। वे एक महान शूरवीर व तेजस्वी थे। उन्होंने मुगलों के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई थी और सत श्री अकाल का नारा दिया था। उन्होंने अन्याय और अत्याचार का विरोध करने के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने कायरों को वीर और वीरों को सिंह बनाया।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने धर्म, जाति और राष्ट्र को नया जीवन दिया था। प्रभात फेरी में दविंद्र सिंह व परमजीत सिंह रागी जत्था ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। प्रभात फेरी का जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। प्रभातफेरी गुरुद्वारा से आरंभ होकर मुख्य बाजार, अग्रसेन चौक, शिव चौक, कपालमोचन मार्ग से होते हुए मुख्य गलियों से होते हुए गुरुद्वारा में संपंन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान तेजा सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर 14 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का आरंभ किया जाएगा। बच्चों की ओर से 15 जनवरी को कीर्तन अरदास की जाएगी। अखंड पाठ का भोग 16 जनवरी को डाला जाएगा। इस दौरान लंगर लगाया जाएगा। इस दौरान करनैल सिंह, अमरीक सिंह, जसपाल भट्टी, राजेंद्र सिंह, पूनम आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed