{"_id":"6aecd591d82f92b6a3081dc7","slug":"sandhay-vidyalaya-secures-second-place-in-nipun-ramlila-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165723-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निपुण रामलीला में संधाय विद्यालय को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निपुण रामलीला में संधाय विद्यालय को दूसरा स्थान
Fri, 06 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय संधाय में अध्यापिका के साथ विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। हरियाणा निपुण मिशन के अंतर्गत बीआरसी कार्यालय व्यासपुर में खंडस्तरीय निपुण रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय संधाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल ने की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त करीब 15 से 20 वीडियो का निर्णायक मंडल ने बारीकी से अवलोकन और मूल्यांकन किया। विद्यालय में निपुण रामलीला का मंचन करवाने में अध्यापिका मुक्ता देवी और अन्य ने विद्यार्थियों को लगातार अभ्यास करवाया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विद्यालय की अध्यापिका मुक्ता देवी के बालगीत को निपुण हरियाणा शिक्षक संदर्शिका में स्थान मिला है। इसे विद्यालय और अध्यापिका के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल ने विजेता टीमों, प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।