फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Salute by waving the tricolor on the victory of the hockey team

हॉकी टीम की जीत पर जिलेभर में मनाई खुशियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Salute by waving the tricolor on the victory of the hockey team
यमुनानगर। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम द्वारा जर्मनी को 5-1 से हराने पर खेलगांव तेजली में हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाले जूनियर खिलाड़ियों ने तिरंगा झंडा हवा में लहराकर भारतीय टीम के सदस्यों को सलामी दी। तेजली स्टेडयिम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी मैच देख रहे थे। जैसे ही भारतीय टीम को जीत मिली तो सभी ने चक दे इंडिया का नारा लगाया और भारत माता की जय के नारे के साथ पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। जूनियर खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कई कोच भी यहां मौजूद रहे। बच्चों ने कहा कि आने वाले समय में वे भी भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

तेजली स्टेडियम में जिला हॉकी संघ की तरफ से भारत की जीत की खुशी मनाने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। जीत के बाद हॉकी संघ के अध्यक्ष चौधरी मेवाराम, महासचिव डीके साहनी, प्रवीण कंबोज, नरेंद्र राणा, राजेश्वर नंबरदार, हरजीत कौर गुप्ता, एथलीट कोच नरेंद्र कांबोज आदि ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। अध्यक्ष चौधरी मेवाराम ने कहा कि यह जीत 41 साल के बाद मिली है। सरकार इस खेल पर ज्यादा ध्यान दें और खेलों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें। उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हुए हैं और आने वाले समय में खिलाड़ी इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हॉकी का भविष्य पहले की तरह होगा। संघ के महासचिव देवेंद्र साहनी ने सरकार से मांग की है कि सभी खिलाड़ियों की तरफ से आग्रह है कि एस्ट्रोटर्फ मैदान का प्रावधान तेजली स्टेडियम में जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन

पेपर मिल मैदान में खेलप्रेमियों ने खुशी जताई
यमुनानगर। जापान के टोक्यो शहर में ओलंपिक खेलों में भारतीय हाकी टीम के पुरुष खिलाड़ियों ने रोमांचक मैच खेलकर देश वासियों के दिल जीत लिया। सुबह सात बजे से ही लोग टीवी मोबाइल पर मैच देखने के लिए आंख गड़ाए हुए थे। मैच के अंतिम सेकेंड में लोगों की सांस थम गई जब विपक्षी जर्मनी टीम को पेनाल्टी कार्नर शाट का मौका मिल गया। पेपर मिल मैदान में काफी संख्या में खिलाड़ी एकत्र हुए और उन्होंने तिरंगा लहराकर अपनी खुशी जताई। न्यू सिटी फुटबॉल क्लब के सबसे नन्हें खिलाड़ी अयांश व अरनव सिंह ने भी विजयी साइन बनाकर और तिरंगा लहराकर खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पंकज चुघ ने बताया कि जर्मनी को हराकर भारतीय टीम द्वारा कांस्य पदक हासिल करना सुखद अहसास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वेटलिफ्टिंग कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुशील कुमार, उत्तर रेलवे के वेटलिफ्टिंग कोच एवं साउथ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी विपिन कुमार, न्यू सिटी फुटबाल क्लब के चीफ कोच प्रमोद कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हॉकी में फिर से पहले वाला मुकाम हासिल होगा। सहायक कोच अनिलकांत, अंतर राष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयत, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी एवं यमुना शैक्षणिक संस्थाओं के डायरेक्टर अर्जुन चौधरी ने कहा कि हमें अपने देश के खिलाड़ियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed