फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Salesman ran away with Rs 17 lakh from the agency

Yamuna Nagar News: एजेंसी के 17 लाख लेकर भागा सेल्समैन

Tue, 11 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Salesman ran away with Rs 17 lakh from the agency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर (यमुनानगर)। यमुना नदी के संधाला घाट पर एक खनन एजेंसी में कार्यरत सेल्समैन कंपनी के 17 लाख रुपये लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
खनन एजेंसी के घाट नंबर-14 पर कार्यरत नीरज गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घाट पर वकील सिंह निवासी वार्ड नंबर 3, नूरपुरा, सादुलशहर, गंगानगर, राजस्थान 2019 से सेल्समैन के तौर पर कार्य कर रहा था। शनिवार को एजेंसी के संधाला व नबियाबाद, इंद्री घाटों से लगभग 17 लाख रुपये की राशि को सेल्समैन वकील सिंह बैंक बंद होने के कारण अपने पास रखे हुए था।
विज्ञापन

वह संधाला गांव में किराए के मकान में रहता था। शनिवार की शाम को वह एजेंसी की बोलेरो गाड़ी से पहले यमुनानगर गया और बाद में ड्राइवर श्रीकांत के साथ रादौर बस स्टैंड पर गया। उसने ड्राइवर श्रीकांत को मोबाइल केबल लाने के लिए गाड़ी से मार्केट में भेजा। ड्राइवर के गाड़ी लेकर जाने के बाद आरोपी सेल्समैन खनन एजेंसी के 17 लाख रुपये लेकर भाग गया। ड्राइवर ने मामले की सूचना उन्हें दी। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed