फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sai Saubhagya Sanstha celebrated International Street Children Day

Yamuna Nagar News: साईं सौभाग्य संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीट चिल्ड्रन डे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sai Saubhagya Sanstha celebrated International Street Children Day
यमुननागर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिरडी साईं मंदिर में साईं सौभाग्य संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीट चिल्ड्रन डे मनाया गया। इसमें संस्था की ओर से मंदिर में निशुल्क पढ़ाई व कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में साईं सौभाग्य संस्था के महासचिव निपुण गर्ग ने बताया कि हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं, पर उन बच्चों के लिए कौन सा दिवस है जो गलियों में घूमते हैं और पढ़ नहीं पाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए यूनाइटेड नेशन में 30 जनवरी को इंटरनेशनल स्ट्रीट चिल्ड्रन डे मनाया था, तभी यह दिन इन बच्चों के नाम हो गया।
विज्ञापन

साईं सौभाग्य संस्थान आठ वर्षों से इस दिवस को मनाती है। इस दिन पर बढ़-चढ़कर स्ट्रीट चिल्ड्रन के हित में कार्य करती हैं। इस बार कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सिंघल व विक्रम हॉस्पिटल से निर्देशक एमडी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डॉली अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। डॉ. विक्रम सिंघल ने कहा कि गरीब बच्चे समाज की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। उन्होंने साईं सौभाग्य की ओर से स्ट्रीट चिल्ड्रन डे मनाए जाने और स्ट्रीट चिल्ड्रन को पढ़ाने व अलग-अलग कौशल में निपुण बनाने के कार्यों की सराहना की। साथ ही कहा कि वह उन 13 बच्चों को देखकर बड़े खुश हैं, जो पांच साल पहले संस्थान की ओर से स्ट्रीट से रेस्क्यू कर स्कूल में बिठाए गए।
विज्ञापन

डॉ. डॉली ने स्लोगन लेखन, साड़ी बांधने सहित अन्य प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा देखकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को संस्थान द्वारा माइक व स्टेज देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। साईं सौभाग्य स्कूल की प्रिंसिपल ममता ने बताया कि साईं सौभाग्य संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई, कौशल गतिविधियों सहित प्रतियोगिताओं के जरिए जरूरतमंद बच्चों में गरीबी के डर को मिटाना है। कार्यक्रम में 42 बच्चे मंच पर आए और उन्होंने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। संस्था के उम्मीद की किरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत जो बच्चे बोल व सुन नहीं पाते, उन्हें भी साइन भाषा पढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों ने भी कार्यक्रम में अद्भुत प्रस्तुति दी। इन बच्चों ने आओ स्कूल चले हम...पर नृत्य किया। संस्था के पुजारी रमन वत्स ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था की ओर से सभी विजेताओं को कंबल व गर्म जुराब देकर सम्मानित किया गया। संस्था के स्ट्रीट चिल्ड्रन डे पर डॉ. विक्रम व डॉक्टर डोली ने अपनी ओर से सभी बच्चों को मेडिकल सुविधाएं देने का भरोसा दिया।कहा कि गरीब-अमीर कोई नहीं होता बल्कि सबसे बड़ा अमीर वही है जिसको शिक्षा का हुनर मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed