Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sahaj won a bronze medal in the wrestling competition

Yamuna Nagar News: सहज ने कुश्ती स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Mon, 02 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sahaj won a bronze medal in the wrestling competition
पानीपत में पदक प्राप्त करती सहज व अन्य ​खिलाड़ी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। फतेहपुर गांव की नौ वर्षीय सहज ने पानीपत में हुई हरियाणा राज्य स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में सहज ने 26 किलोग्राम भारवर्ग के अंडर-11 आयुवर्ग में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने पानीपत व कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों को हराया।
जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल में तीसरी की छात्रा सहज सहज ने महज पांच वर्ष की आयु में अखाड़े में कदम रख दिया था। कम करीब चार वर्ष से वह तेजली खेल परिसर में अपने पिता व कुश्ती प्रशिक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। सहज की सफलता की कहानी छोटी उम्र में बड़े लक्ष्य के लिए किए त्याग और मेहनत की मिसाल है।
विज्ञापन

पिता अमित के मुताबिक जब हमउम्र बच्चे सुबह देर तक सोते थे और खिलौनों व मोबाइल में अपना समय बिताते थे, तब सहज तड़के चार बजे उठकर अभ्यास की तैयारी में जुट जाती थी। कुश्ती के दांव सीखने, शारीरिक क्षमता बढ़ाने और मुकाबलों के लिए खुद को तैयार करने में उसने बचपन की सुबह अखाड़े में बिताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की ओर से पहले जिलास्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सहज ने राज्यस्तरीय मुकाबले तक का सफर तय किया। पानीपत में प्रदेशभर से पहुंची खिलाड़ियों के बीच उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले लड़े। अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची सहज ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सहज के पदक जीतकर लौटने पर तेजली खेल परिसर में उसका स्वागत किया जाएगा। सहज का सपना कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed