फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Safety standards are not met in non-recognized schools

Yamuna Nagar News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में सुरक्षा के मानक पूरे नहीं

Tue, 09 Sep 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Safety standards are not met in non-recognized schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बिना अनुमति चल रहे स्कूलों में कोई भी मानक पूरा नहीं है। यही नहीं स्कूल चलाने जो मानक हैं, उनकी अनुमति अलग-अगल विभागों से मिलती हैं। ऐसे विभाग स्कूलों में अपने मानकों की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की सिफारिश कर सकते हैं।
सभी विभाग बच्चों की सुरक्षा के प्रति उदासीन बने हुए हैं। किसी विभाग ने अपने स्तर पर जिले के अमान्य स्कूलों में निरीक्षण या कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई है। ऐसे में यह सभी स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा के मानकों के संबंध में जानकारी लेने के लिए स्कूलों की जांच नहीं कर रहे हैं। चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम इसमें सीधी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीम निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई करने व स्कूल बंद करने की सिफारिश भी कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के राज्य सदस्य अनिल लाठर ने जिले के विभिन्न स्कूलों निरीक्षण किया था।

इस दौरान 36 से ज्यादा स्कूलों में अग्निशमन यंत्र व आग नियंत्रक नहीं मिले थे। जिस पर उन्होंने विभाग को स्कूलों की फायर एनओसी रद्द करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया था, चूंकि इसका सीधा प्रभाव उनकी मान्यता पर पड़ता। इसी तरह आयोग की टीम भी इसमें कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed