फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   safai karmi protest, arrest, road, yamunanagar

गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे शहर को साफ रखने वाले कर्मी

Mon, 01 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
ब्यूरो यमुनानगर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
safai karmi protest, arrest, road, yamunanagar
स्पीकर कंवरपाल को ज्ञापन सौपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में नामजद चिराग सिंगल की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए कर्मचारी रविवार को सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर रोष मार्च निकाला। इसके बाद स्पीकर कंवरपाल को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही गिरफ्तारी के लिए सोमवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया। तय समय में गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डोर टू डोर अभियान के तहत शहर को साफ करने में लगे सैकड़ों कर्मचारी रविवार सुबह ईएसआई अस्पताल के नजदीक एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी रेलवे रोड पर रोष मार्च निकालते हुए विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के आवास कार्यालय पर पहुंचे। यहां सभी ने जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे कर्मचारी स्पीकर कंवरपाल के बाहर आने पर शांत हुए। स्पीकर कंवरपाल ने आने पर कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। सभी ने आरोपी चिराग सिंघल की गिरफ्तारी की मांग की। स्पीकर ने मामले में उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत किया।
विज्ञापन


कर्मचारी प्रधान नरेश, विजय, राकेश, सचिन, रोशन, शुभम, रामस्वरूप आदि ने बताया कि 26 जुलाई को कर्मचारी कूडा उठाने के लिए विशाल नगर में गए थे। वहां आरोपी चिराग सिंघल ने उनके साथ गाली गलोच की और जाति सूचक शब्द कहे। इसकी शिकायत अर्जुन नगर चौकी में और एसपी, डीसी से की गई। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने जाम भी लगाया था। उस वक्त भी उन्हें आरोपी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है पूरा मामला
कर्मचारी विजय, राकेश, सचिन ने बताया कि वह डोर टू डोर अभियान के तहत कूड़ा उठाने के का काम करते है। इसका ठेका एक कंपनी को दिया हुआ है। 26 जुलाई को अभियान के सुपरवाइजर सुलेंद्र, ट्रैक्टर ड्राइवर राकेश और हल्पर शुभम वार्ड नंबर छह के विशाल नगर में कूड़ा लेने गए थे। ट्रॉली में कूड़ा भरने के बाद वह वापस जा रहे थे कि चिराग सिंघल के घर के बाहर अचानक ट्रॉली में पंचर हो गया। इस कारण ट्रॉली आगे नहीं जा सकी। आरोप है कि मकान मालिक चिराग सिंघल बाहर आया और उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। उन्हाेंने इसका विरोध किया तो आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लग गया। इतना ही नहीं उन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed