{"_id":"68bddb81b1ed143424048c1a","slug":"sadhaura-police-issued-challans-to-15-drivers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143469-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साढौरा पुलिस ने 15 वाहन चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साढौरा पुलिस ने 15 वाहन चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को साढौरा एसएचओ अजय कुमार ने टीम बल के साथ बस अड्डा, दोसड़का चौक के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 15 वाहनों के चालान किए। वहीं पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि नशा करके वाहन चलाने, बुलेट से पटाखे बजाने, ट्रिपल राइडिंग के अलावा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 15 चालान किए गए। जिन वाहन चालकों के पास दस्तावेज नहीं थे, उनके मौके पर ही चालान किए गए है।
प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज के अलावा बुलेट से पटाखे बजाने वाले वाहनों के चालान किए गए है। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चालकों को जागरूक करने का काम भी किया गया। वाहन चालकों की यात्रा को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की वे सीमित गति में वाहन चलाएं, लेन ड्राइविंग का पालन करें और गलत दिशा पार्किंग न करें।