{"_id":"65c60da6d4296b4cda02b6e5","slug":"rupees-cheat-in-name-of-sending-to-america-and-sent-to-portugal-father-complained-to-yamunanagar-police-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये लेकर पुर्तगाल भेजा, बेटे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये लेकर पुर्तगाल भेजा, बेटे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत
Fri, 09 Feb 2024 05:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:03 PM IST
सार
यमुनानगर में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक मामले में आरोपियों ने एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 25 लाख रुपये लेकर पुर्तगाल भेज दिया। जिस पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यमुनानगर के मानकपुर गांव निवासी सुखबीर सिंह को अमेरिका भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने उसके पिता से 25 लाख रुपये लेकर पुर्तगाल भेज दिया। बेटे के पुर्तगाल फंसने पर उसके पिता रमेश ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने मामले में पंजाब के मलेरकोटला निवासी जसजीत सिंह व नवजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मानकपुर गांव रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे सुखबीर को अमेरिका भेजना था। उसके बेटे सुखबीर के दोस्त दलजीत के माध्यम से उन्हें पता चला था कि मलेरकोटला के गुरुरामदास नगर निवासी नवजीत सिंह व जब्बोमाजरा निवासी जसजीत सिंह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते है। उन्होंने मोहाली में अपना ऑफिस खोला हुआ है। फरवरी 2023 में उन्होंने जसजीत सिंह व नवजीत से मुलाकात की।
विज्ञापन
इन दोनों ने 40 लाख रुपये में उसके बेटे सुखबीर को एक नंबर में अमेरिका भेजने का खर्च बताया। उनकी बातों पर विश्वास करके उसने मार्च 2023 में आरोपियों के बताए खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर दिए। आरोपियों ने सुखबीर के कागजात व पासपोर्ट ले लिया। इसी तरह अप्रैल 2023 में भी इनके बताए खाते में दस लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। मई 2023 में आरोपियों ने बेटे सुखबीर को दुबई के रास्ते अमेरिका भेजने की बात कही और उसे दुबई भेज दिया।
विज्ञापन
पांच माह बाद पता चला कि दुबई से सीधा अमेरिका भेजने की बजाए आरोपियों ने डंकी के रास्ते से उसे पुर्तगाल भेजा है। इस बारे में आरोपियों से बात करने पर उन्होंने उसे धमकाते हुए पांच लाख और ले लिए। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके बेटे सुखबीर को अमेरिका नहीं भेजा। अब वह पुर्तगाल में ही कहीं फंसा हुआ है। इस बारे में आरोपियों से बात करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। आरोपियों को 25 लाख देने के बावजूद बेटे की जान को खतरा होने से की आशंका से परेशान होकर उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।
जांच अधिकारी के अनुसार
साढौरा थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि रमेश की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।