फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rudal was murdered for not giving drug money

Yamuna Nagar News: नशे के रुपये न देने पर की थी रूदल की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rudal was murdered for not giving drug money
यमुनानगर। आत्मापुरी निवासी रूदल के हत्यारोपी को सीआईएए-वन ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी नदीम के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि नशे की हालत में दोनों में बहस हुई थी। नशे का सारा खर्च नदीम उठा रहा था इसलिए वह वह उससे रंजिश रखता था। छह दिसंबर की रात नशे की हालत में नदीम ने पहले तो रूदल के गुप्तांग पर लात मारी। इसके बाद रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

सीआईए-वन इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि आत्मापुरी के रूदल की हत्या के मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले में गहनता से जांच करते हुए नदीम को पकड़ लिया। इंचार्ज ने बताया कि मृतक रूदल व आरोपी नदीम दोस्त थे। दोनों स्मैक पीने के आदी थे। नदीम रूदल से रंजिश रखता था क्योंकि नदीम नशे के पैसे दिया करता था। इसी बात से नदीम खफा था क्योंकि वही उसका खर्च उठा रहा था। छह दिसंबर को नदीम ने रूदल को स्मैक लाने के लिए रुपये दिए। रात को दोनों पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस यमुनानगर के पीछे मिले। दोनों ने वहां नशा किया। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। नदीम पहले से ही हत्या करने के लिए अपने साथ रस्सी लेकर आया था। नदीम ने रूदल के गुप्तांग पर लात मार दी और उसके बाद रस्सी से गला घोट कर कर उसकी हत्या कर दी। किसी को शक न हो शव को झाड़ियां में फेंक दिया और उसके पैरों के ऊपर मिट्टी डाल दी। आरोपी ने रूदल के दोनों जूते निकाल कर कुछ दूरी पर फेंक दिए और फरार हो गया। आरोपी नदीम को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। उससे मृतक का मोबाइल व रस्सी बरामद करनी है।
विज्ञापन


रूदल प्लाईवुड फैक्ट्री में ऑपरेटर का कार्य करता था। छह दिसंबर की रात उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। फोन सुनते हुए वह घर से चला गया परंतु देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। आठ दिसंबर को पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। 12 दिसंबर को पावर हाउस के सामने खाली प्लाॅट में रूदल के जूते परिजनों को मिले थे। 14 दिसंबर को रूदल का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से भी शव की तलाश की थी। अगले दिन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने लघु सचिवालय पर भी प्रदर्शन किया था। जिसके बाद एसपी ने सीआईए को जांच सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed