{"_id":"6910ea4b982f3e34dc003364","slug":"rs-499-lakh-withdrawn-from-account-by-sending-fake-e-challan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146550-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी ई-चालान भेज खाते से निकाले 4.99 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी ई-चालान भेज खाते से निकाले 4.99 लाख
Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव भगवानपुर के संजीव कुमार के व्हाट्सएप पर फर्जी ई-चालान भेजकर उनके बैंक खाते से 4.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में संजीव कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर को उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से ई-चालान की एपीके फाइल भेजी गई। यह फाइल आरटीओ ऑफिस ई-चालान के नाम से थी। इस फाइल को जैसे ही मोबाइल में डाउनलोड किया तो मोबाइल हैक हो गया।
इसके बाद बैंक खाते से ऑनलाइन रुपये निकाले जाने के संदेश आए। इस तरह अलग-अलग कर चार लाख 99 हजार 579 रुपये निकाल लिए गए। तब हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई खुशबीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।