फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 272.92 crore will be spent on the development of Twin City.

Yamuna Nagar News: ट्विनसिटी के विकास पर खर्च होंगे 272.92 करोड़ रुपये

Tue, 17 Feb 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Rs 272.92 crore will be spent on the development of Twin City.
डीसी द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद इसे दुरुस्त करने में जुटे एसएनओ। संवाद
यमुनानगर। नगर निगम सदन ही बजट बैठक में सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आय का 273 करोड़ 38 लाख और 272 करोड़ 92 लाख रुपये व्यय का बजट पास किया गया। बजट बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि करोड़ों रुपये का बजट पास होने से ट्विनसिटी के विकास में तीव्रता आएगी। डीसी एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति की मौजूदगी में हुई बजट बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व वरिष्ठ लेखा अधिकारी कृष्ण जैन ने बैठक में बजट पर 88 मिनट तक चर्चा की।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि नगर निगम बजट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय बजट 262 करोड़ 95 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। जिसे बढ़ाकर 273 करोड़ 38 लाख किया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 10 करोड़ 43 लाख रुपये अधिक बजट रखा गया है। आमदनी की बात करें तो साल भर में प्रॉपर्टी टैक्स, रेंट, फीस, जुर्माना, चालान समेत विभिन्न साधनों से नगर निगम को जनवरी 2026 तक लगभग 214 करोड़ 92 लाख रुपये की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

व्यय की बात की जाए तो बीते वर्ष खर्च के लिए 262 करोड़ 72 लाख रुपये का बजट तय किया गया था। निगम द्वारा जनवरी 2026 तक निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, विकास कार्यों, सफाई एवं कचरा प्रबंधन समेत विभिन्न कार्यों पर लगभग 161 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए गए। इस बार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम द्वारा व्यय के लिए 272 करोड़ 92 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। बीते वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स, फायर टैक्स व निगम टैक्स का हमारा 37 करोड़ रुपये का लक्ष्य था। जनवरी तक 28 करोड़ 14 हजार 178 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार लक्ष्य 37 करोड़ रुपये है। बीते वर्ष स्टाम्प ड्यूटी व श्रम उपकर का हमारा लक्ष्य 20 करोड़ 20 लाख रुपये का था। जनवरी माह तक हम 17 करोड़ 62 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी व श्रम उपकर से प्राप्त किए है। इस बार लक्ष्य 21 करोड़ का रहेगा। इसी तरह बीते वर्ष किराया व पट्टे का हमारा लक्ष्य दो करोड़ 97 लाख रुपये का था। जनवरी माह तक दो करोड़ 58 लाख 62 हजार रुपये किराया ले चुके है। इस साल हमारा हमारा लक्ष्य 3 करोड़ 23 लाख रुपये रहेगा। बीते वर्ष 20 करोड़ 3 लाख रुपये डेवलपमेंट व अन्य चार्ज वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। साल भर में 16 करोड़ 24 लाख 68 हजार 342 रुपये डेवलपमेंट व अन्य चार्ज लिया गया है।
इस बार 22 करोड़ 28 लाख रुपये डेवलपमेंट व अन्य चार्ज लेने का लक्ष्य रखा गया है। मेयर सुमन बहमनी व उपायुक्त प्रीति ने सभी पार्षदों व अधिकारियों को तालमेल बनाकर पास किए गए बजट को विकास कार्यों में लगाने के निर्देश दिए। मौके पर ट्रेनी आईएएस सुमन, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, लेखाकार नवीन कुमार, जितेंद्र मल्होत्रा, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, राकेश जून, सीएसआई हरजीत सिंह व सभी निगम पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-----------
विकास व सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे 124.37 करोड़
बैठक में शहर के विकास व सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन के लिए 124 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च करने का बजट पास किया गया। सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन पर नगर निगम द्वारा 34 करोड़ 02 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, नगर निगम के वाहनों की मरम्मत व रखरखाव, मशीनरी, एमआरएफ सेंटर आदि शामिल है। इसी तरह विकास कार्यों पर 90 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च होंगे।

------------------


वित्त वर्ष 2026-27 आय बजट का ब्योरा
प्रॉपर्टी, फायर व निगम टैक्स:37 करोड़
स्टाम्प ड्यूटी व श्रम उपकर: 21 करोड़
डेवलपमेंट व अन्य चार्जेज:22.20 करोड़
रेंट, लीज, तहबाजारी: 3.23 करोड़
बिक्री, नीलामी:17.02 करोड़
विज्ञापन व अन्य फीस :2.89 करोड़
जुर्माना व चालान: 18 लाख

ब्याज से आय: 25.25 करोड़
विविध आय :1.08 करोड़
एसएफसी व सीएफसी ग्रांट:141.41 करोड़
लोन, एडवांस, जीएसटी रेंट:2 करोड़
------------
व्यय बजट का ब्योरा -
वेतन, पेंशन व अन्य: 108.25 करोड़
प्रशासनिक व्यय: 14.60 करोड़
सफाई व कचरा प्रबंधन: 34.02 करोड़
संचालन और रखरखाव: 20.32 करोड़
विकास कार्यों पर व्यय: 90.35 करोड़
अग्रिम ऋण: 2.15 करोड़
अन्य खर्च: 3.22 करोड़

डीसी द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद इसे दुरुस्त करने में जुटे एसएनओ। संवाद

डीसी द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद इसे दुरुस्त करने में जुटे एसएनओ। संवाद

डीसी द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद इसे दुरुस्त करने में जुटे एसएनओ। संवाद

डीसी द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद इसे दुरुस्त करने में जुटे एसएनओ। संवाद

डीसी द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद इसे दुरुस्त करने में जुटे एसएनओ। संवाद

डीसी द्वारा गलती पकड़े जाने के बाद इसे दुरुस्त करने में जुटे एसएनओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed