फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 15.50 lakh snatched from a couple in the name of getting them a job in Railways

Yamuna Nagar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दंपति से हड़पे 15.50 लाख

Sat, 07 Sep 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Rs 15.50 lakh snatched from a couple in the name of getting them a job in Railways
यमुनानगर। रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर हिरण छप्पर गांव निवासी दंपती से साढ़े 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। आरोप पंजाब के जिला होशियारपुर निवासी कर्णवीर सिंह व उसकी पत्नी पल्लवी सैनी पर लगा है। रादौर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हिरण छप्पर निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2022 में उसकी मुलाकात मोहाली में पंजाब के जिला होशियारपुर निवासी कर्णवीर और उसकी पत्नी पल्लवी सैनी के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे बताया कि उसकी रेलवे में बड़े अधिकारियों व मंत्रियों के साथ जान पहचान है। वह लोगों को रेलवे में अच्छे पदों पर नौकरी लगवा सकते हैं। उसने आरोपियों पर विश्वास कर लिया। आरोपियों ने पहले उसे रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। बाद में आरोपियों ने उसके साथ उसकी पत्नी संजीता देवी की भी रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपियों उसे व उसकी पत्नी को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे साढ़े 15 लाख रुपये की मांग की। बाद में आरोपियों ने उससे उसके व उसकी पत्नी के दस्तावेज, फोटो व अलग अलग कर साढ़े 15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे जल्द ही नौकरी दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी ने उन दोनों को दस्तावेज तसदीक करवाने के लिए दिल्ली बड़ौदा हाउस ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी दस्तावेजों की जांच करवाई और उसे जल्द ही डाक द्वारा ज्वाइनिंग लेटर आने की बात कही। लेकिन डाक द्वारा उनके पास कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया। बाद में आरोपियों ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दिया। जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो पता चला कि यह ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। उन्होंने आरोपियों से बात की। मगर आरोपियों ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और उसके साथ गाली गलौज की। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। रादौर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कर्णवीर व उसकी पत्नी पल्लवी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed