फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 1.46 lakh withdrawn from the account of the Managing Director of Oriental Engineering

ऑरिएंटल इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक के खाते से उड़ाए 1.46 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.46 lakh withdrawn from the account of the Managing Director of Oriental Engineering
किसी व्यक्ति ने ऑरिएंटल इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमन सलूजा के बैंक खाते से एक लाख 46 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का संदेश आया आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने जब इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड के नंबरों का इस्तेमाल कर अलग अलग जगहों पर उनके खाते से रुपये निकाले गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ऑरिएंटल हाउसेस औद्योगिक क्षेत्र निवासी रमन सलूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑरिएंटल इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। अलग अलग कंपनियों व व्यक्तियों के साथ लेनदेन करने व अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए उसने क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। 31 जुलाई को उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। उसके अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति ने 146368 निकाल लिए। जब उसने अपने मोबाइल पर मैसेज देखा तो उसने तुरंत इस बारे में बैंक अधिकारियों से बात की। जिसमें उसे पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रुपये निकाले गए है। जबकि क्रेडिट कार्ड उसके पास ही था। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके क्रेडिट कार्ड के नंबरों का इस्तेमाल कर उसके खाते से 146368 रुपये निकाल लिए। इनमें से कुछ की शॉपिंग भी की हुई है। उसने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को शिकायत दी। इसके बाद शहर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि साइबर सैल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed