फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   RPSF personnel ran for unity

Yamuna Nagar News: आरपीएसएफ के जवानों ने एकता के लिए लगाई दौड़

Fri, 12 Jun 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
RPSF personnel ran for unity
एकता के लिए दौड़ लगाते आरपीएसएफ के जवान। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वाहिनी सप्ताह के चौथे दिवस वीरवार को जवानों ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। साथ ही वृद्धाश्रम में सेवा के काम किए।
आरपीएसएफ की कोरस नौवीं वाहिनी में कमान अधिकारी कुमार निशांत के मार्गदर्शन तथा सैन्य सहायक संजीव कुमार व सहायक समादेशक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जवानों ने एकजुट रहने का संदेश दिया।

इसके बाद मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुनील चंद, निरीक्षक (कल्याण) रोहित कुमार, मंडल निरीक्षक जे. मिधुन कुमार, उपनिरीक्षक राजेश मीणा एवं मदन पाल के नेतृत्व में यमुनानगर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम के निवासियों को आवश्यक सामग्री भेंट की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed