फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rode pillion on a bike and orchestrated a chain-snatching

Yamuna Nagar News: साथी बनकर बाइक पर बैठा, कराई चेन स्नेचिंग

Fri, 25 Sep 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rode pillion on a bike and orchestrated a chain-snatching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपराध शाखा-1 की टीम ने स्नेचिंग के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक ऐसा युवक भी शामिल है, जो वारदात के समय शिकायतकर्ता के साथ बाइक पर था। आरोपियों ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता से चेन स्नेचिंग कराई। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
अपराध शाखा-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक हाईवे स्थित औरंगाबाद रेस्ट एरिया के पास वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। तीनों को पकड़ा गया तो उनकी पहचान रादौर के माता मोहल्ला निवासी हरिओम, श्रीराम कॉलोनी निवासी बलदेव और धोबी मोहल्ला निवासी संदीप उर्फ चूचा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रादौर निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि 18 सितंबर को वह बाइक से यमुनानगर से रादौर जा रहा था। उसके साथ बलदेव भी बाइक पर था। गांव धोड़ग के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। जांच अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार जांच में सामने आया कि बलदेव पहले से ही स्नेचिंग की योजना में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह साहिल के साथ यमुनानगर गया और लौटते समय उसने अपने साथियों हरिओम और संदीप को पीछे आने की जानकारी दी। गांव धौड़ंग के पास दोनों आरोपियों ने साहिल से चेन छीन ली। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल बाइक और छीनी गई चेन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed