फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rod, stones injured the young man

Yamuna Nagar News: रॉड, पत्थरों से युवक को किया घायल

Sun, 06 Aug 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rod, stones injured the young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गिरवी रखा मोबाइल फोन छुड़वाने को लेकर पृथ्वी नगर निवासी कमलप्रीत का फर्कपुर निवासी अमित के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रॉड और पत्थरों से हमला करके घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। फर्कपुर थाना पुलिस ने कमलप्रीत की शिकायत पर आरोपी अमित, काकू व राजन को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।

पृथ्वी नगर निवासी कमलप्रीत सिंह ने बताया कि शाम को उसके पास उसके दोस्त सरदार का फोन आया। उसने उसे कहा कि फर्कपुर निवासी अमित ने उसका फोन लिया है। 1500 रुपये ले आना। एक पहले भी फोन उसके पास गिरवी रखा था। वह छुड़वाना है। वह अपने दोस्त के साथ अमित के पास जगाधरी वर्कशॉप अंडरपास के पास पहुंचा। यहां उसने आरोपी अमित को पैसे दे दिए और फोन ले लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उसने अपने दोस्त को धमकाते हुए दोबारा उन पर फोन गिरवी न रखने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी अमित ने अपने साथी काकू, साजन व छह सात अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पत्थर उठाकर उसके सिर में मार दिया। एक आरोपी ने फ्रांसबीन व एक आरोपी ने रेहड़ी का एंगल उठाकर उससे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी टांगों पर भी राॅड से वार किए। बाद में आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया और अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसे उपचार दिया गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अमित, काकू, साजन को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।


मारपीट के आरोप में युवक नामजद
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में आरोपी ने युवक को रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। कुरुक्षेत्र के गांव पीपली निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह अपने भांजे अर्पण के साथ चांदपुर गांव गया था। आरोप है कि यहां पर टिंकू ने उनके भांजे को रास्ते में रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed