फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbry

शॉपिंग कर घर लौट रही मां बेटी से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
robbry
रेलवे रोड पर नगर निगम कार्यालय के सामने बाजार से शॉपिंग कर एक्टिवा पर घर लौट रही मां बेटी से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में 23000 रुपये और महिला का मोबाइल था। पर्स छीनने के बाद आरोपी फव्वारा चौक की तरफ फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर छीनाझपटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी ममता चावला ने पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार को वह अपनी बेटी दीप्ति के साथ एक्टिवा पर सवार होकर सामान लेने के लिए वीआईपी अटैची वाले के पास आई थी। सामान लेने के बाद वह अपनी बेटी की एक्टिवा पर पीछे बैठकर घर जा रही थी। रेलवे रोड पर जब वह नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। आरोपियों ने उनके नजदीक आकर बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। झटका लगने से वह गिरने से बाल बाल बच गए। जब तक वह संभल पाते आरोपी बाइक की गति तेज कर फव्वारा चौक की तरफ फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राजीव का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव देवधर में कुछ युवकों ने बहादुरपुर निवासी कुलविंद्र से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए चार अन्य पर केस दर्जकर लिया है। कुलविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से देवधर आया था। काम समाप्त कर देर रात करीब सवा नौ बजे जब वह घर जा रहा था तो देवधर निवासी रोमिल, यूपी के शाहजहांपुर निवासी दड़वा निवासी शुभम, यूपी के खेड़की निवासी मनीष, हाफिजपुर निवासी राजेश ने अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये छीन लिए। उसे घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में पांचों युवकों को नामजद करते हुए तीन चार अन्य पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed