फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbry

तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर लूटे 70 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
robbry
शहर के ज्योति पैलेस के नजदीक तीन युवकों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यूपी के रणखंडी से आए एक युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे 70 हजार रुपये की नकदी छीन ली। पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गांव रणखंड़ी निवासी गौरव ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ अगस्त को यमुनानगर किसी काम से आया था। जब वह शहर के ज्योति पैलेस के नजदीक पहुंचा तो वहां पर सुमित कुमार, गौरव व गंगा अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए। आरोपियों ने आते ही उसे रास्ते में रोक लिया और उसे धमकाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे 70 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचा। जहां से उपचार दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सुमित, गौरव व गंगा को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट व छीना झपटी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed