फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Robbery's absconding prize accused arrested for 28 years

Yamuna Nagar News: डकैती का 28 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Robbery's absconding prize accused arrested for 28 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सीआईए दो की टीम ने डकैती के 28 साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी सतीश कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब, हिमाचल, सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली में ठिकाने बदलता रहता था।
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि सतीश कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई राजकुमार, मुख्य सिपाही संजय, संजीव, सिपाही विकास कुलदीप सुनील की टीम का गठन किया गया था। उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश के झिंझाना कस्बे के गांव रामपुर निवासी सतीश कुमार को टॉलटेक्स पानीपत के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी ने वर्ष 1995 में अपने साथियों के साथ मिलकर रादौर में रात के समय एक मकान में घुस कर दंपती को चोटे मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ 24 दिसंबर 1995 को थाना रादौर में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के दो अन्य साथियों को भी कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब, हिमाचल, सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली में बार-बार ठिकाने बदलता रहता था। आरोपी को गहनता से पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई के लिए थाना रादौर के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed