फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbers demanded money from businessman by face book

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर व्यापारी से मांगे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
robbers demanded money from businessman by face book
नगर निगम मेयर मदन चौहान व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके दोस्तों से रुपये मांगे जा रहे है। आरोपी मैसेंजर पर मैसेज कर रुपये मांग रहे है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मीराबाई बाजार के व्यापारी आमिर कुरैशी के पास शनिवार शाम को मेयर मदन चौहान व रविवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के नाम से बनी आईडी से मैसेज आए। पता चलते ही मेयर व विधायक ने फर्जी आईडी बनाने वाले पर कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायत भेजी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीरा बाई बाजार के व्यापारी आमिर कुरैशी ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे फेसबुक मैसेंजर पर मेयर के नाम से बनी आईडी से उसके पास मैसेज आया। इसमें उससे मेयर बनकर बात कर रहे व्यक्ति ने पहले उसका हाल पूछा। बाद में उसने एक व्यक्ति को मदद के लिए पैसे की जरूरत है, का मैसेज भेजा। तब वह समझ गया कि मेयर मदन चौहान बनकर कोई फर्जी व्यक्ति बोल रहा है और आईडी भी फेक है। उसके पूछने पर भी आरोपी ने खुद को मेयर साहब बताया। पता चलने पर उसने इस संबंध में मेयर मदन चौहान से बातचीत की। जिसके बाद आईडी फर्जी होने का पता चला। मेयर मदन चौहान की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

विधायक के नाम से मांगे 30 हजार रुपये
व्यापारी कुरैशी ने बताया कि इसी तरह रविवार शाम चार बजे विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के नाम से बनी आईडी से उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। विधायक की तरफ से रिक्वेस्ट आने पर उसने स्वीकार कर ली। एक घंटे बाद उसी आईडी से मैसेंजर पर मैसेज आने लगे। सामने से मैसेज कर रहे शख्स ने पहले हाल-चाल पूछा और फिर 30 हजार रुपये की जरूरत बताते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। फर्जी आईडी होने का शक होने पर उसने विधायक के पीए से बातचीत की और उन्हें फेक आईडी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर माह में भी मेयर की फर्जी आईडी से मांगे गए थे रुपये
मेयर मदन चौहान की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर चार दिसंबर 2020 को भी उनके एक मित्र हन्नी को मैसेंजर पर मैसेज भेज 30 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने मैसेज में एक नंबर लिखकर उस पर गुगल पे करने की बात कही। हन्नी ने इस संबंध में जब मेयर मदन चौहान से बातचीत की तो फेक आईडी का पता चला था। तब मेयर चौहान की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की। जिस नंबर पर रुपये ट्रांसफर के लिए बोला गया, जांच में वह नंबर दिल्ली में अजय यादव के नाम से मिला था। जबकि गुगल अकाउंट राहुल खन्ना के नाम से बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed