{"_id":"610ef5048ebc3ef40946071a","slug":"robbed-two-shopkeepers-returning-home-after-closing-the-shop-yamuna-nagar-news-knl79242391","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद कर घर लौट रहे दो दुकानदारों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद कर घर लौट रहे दो दुकानदारों को लूटा
विज्ञापन
कस्बे में शुक्रवार रात मात्र एक घंटे के भीतर अज्ञात बदमाशों ने दो दुकानदारों पर हमला कर रुपये और गहने से भरे बैग लूट लिए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर निवासी दुकानदार गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी करियाना की दुकान अनाजमंडी के गेट नंबर एक के सामने स्थित है। रोजाना की तरह शुक्रवार रात आठ बजे वह दुकान बंद करके दुकान के साथ लगती गली में अपने घर जाने के लिए निकला। जैसे की कुछ दूर पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक उसके पास आकर रुके। जिसमें से एक युवक ने बिना कुछ कहे लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला बोल दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता दूसरा युवक भी मोटरसाइकिल से उतरकर उसके बाजू में लगा बैग छीनने लगे। दोनों युवक उसकी बाजू में लगा बैग छीन के फरार हो गए। गुलशन कुमार ने बताया कि बैग में पूरे दिन की दुकानदारी के 40 हजार रुपये, कागजात व हिसाब की डायरी थी। हमले में गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। पुलिस ने गुलशन के बेटे सन्नी की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी वारदात कस्बा के पहाड़ी बाजार में कन्हैया क्लाथ हाउस के मालिक दीनानाथ के साथ हुई। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर की ओर निकला था। घर पहुंचने से कुछ दूरी पहले की अचानक दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उसके हाथ से पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दीनानाथ ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये की नकदी, जेवर व दुकान के कागजात व अन्य सामान था। पुलिस ने दीनानाथ की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वर्जन
बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।