Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways will run 90 buses for Kapalmochan fair.

Yamuna Nagar News: रोडवेज कपालमोचन मेले के लिए चलाएगा 90 बसें चलाएगा

Thu, 30 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run 90 buses for Kapalmochan fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कपालमोचन मेला के लिए यमुनानगर डिपो रोडवेज विभाग 90 बसें चलाएगा। ये बसें यमुनानगर बस स्टैंड के अलावा रेलवे स्टेशन यमुनानगर व कपालमोचन से आदिबद्री में काठगढ़ तक चलाई जाएंगी। इनके अलावा पंचकूला, कुरुक्षेत्र व अंबाला से भी कपालमोचन तक बसें चलेंगी। इन तीन जिला के महाप्रबंधकों की तरफ से कपालमोचन के लिए कितनी बस चलाईं जाएंगी। इस संबंध में जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
यमुनानगर में रोडवेज के बेड़े में कुल 150 बसें हैं। इनमें से 90 बसें मेला के लिए चलाई जाएंगी। वहीं 15 से 20 बसें रेलवे स्टेशन यमुनानगर- जगाधरी से चलाई जाएंगी। क्योंकि पंजाब से हजारों श्रद्धालु चंडीगढ़, अंबाला होते हुए यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। स्टेशन से चलने वाली सारी बसें सीधे कपालमोचन तक जाएंगी। करीब 45 से 50 बसें यमुनानगर बस स्टैंड से मेला में जाएंगी।
विज्ञापन

कपालमोचन से आदिबद्री व लौहगढ़ भी जाएंगी बसें
कपालमोचन मेला से लेकर आदिबद्री व लौहगढ़ तक भी रोडवेज बसों को चलाया जाएगा। आदिबद्री में सरस्वती उद्गम स्थल है। इसके अलावा यहां पर श्री केदारनाथ मंदिर, मंदिर श्री आदिबद्री नारायण, 1800 फीट ऊंची चोटी पर माता मंत्रा देवी मंदिर हैं। कपालमोचन मेला में आने वाले श्रद्धालु यहां पर भी मंदिरों के दर्शन करने के लिए जाते हैं। इसके अलावा अब सिखों की राजधानी लौहगढ़ में भी गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु जाएंगी। 27 अक्तूबर को ही लौहगढ़ में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर बनने वाले स्मारक के काम का शुभारंभ किया है। इसलिए अब यहां जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार चेक पोस्ट भी बनेंगी
मेला के दौरान बसों में बहुत ज्यादा भीड़ भी होती है। इसका फायदा उठाकर काफी लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। कोई भी व्यक्ति बिना टिकट यात्रा न कर सके इसलिए लिए रोडवेज की तरफ से चार चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। दो चेक पाेस्ट जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर अरनौली व भेरथल में बनाई जाएंगी। यमुनानगर से मेला में जाने वाली बसाें की चेकिंग भेरथल में और मेला से यमुनानगर आने वाली बसों की चेकिंग अरनौली में की जाएगी। इसी तरह कपालमोचन-रणजीतपुर मार्ग पर मुगलवाली और रामपुर में दो चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। जहां बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा।

यमुनानगर डिपो की 90 बसें कपालमोचन मेला के लिए चलाई जाएंगी। इनमें से 15 से 20 बसें रेलवे स्टेशन यमुनानगर से और इतनी ही बसें कपालमोचन से आदिबद्री के लिए चलेंगी। वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र व अंबाला से बसें वहां के डिपो द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चलाई जाएंगी। बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए चार चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। बस स्टैंड यमुनानगर, रेलवे स्टेशन, अस्थायी बस स्टैंड कपालमोचन, आदिबद्री व उधम सिंह चौक कपालमोचन, बस स्टैंड व्यासपुर में रोडवेज कर्मचारियों की ड़्यूटी लगाई जाएगी।
- संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed