फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways increased bus service to Trilokpur on Ashtami

Yamuna Nagar News: अष्टमी पर रोडवेज ने त्रिलोकपुर के लिए बढ़ाई बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased bus service to Trilokpur on Ashtami
अष्टमी पर रोडवेज ने त्रिलोकपुर के लिए बढ़ाई बस सेवा
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो से ही उपलब्ध होंगी 10 बसें, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में त्रिलोकपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर पर लगे मेले में जिले से सबसे ज्यादा श्रद्धालु अष्टमी पर जाते हैं, जो कि मंगलवार को है। ऐसे में रोडवेज की ओर से त्रिलोकपुर रूट पर यमुनानगर डिपो से बसों की संख्या 10 कर दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को यमुनानगर बस स्टैंड से त्रिलोकपुर के लिए हर पौने से एक घंटे में बस सेवा उपलब्ध होगी।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में त्रिलोकपुर धाम है, जहां मां आदिशक्ति बाला सुंदरी को समर्पित प्राचीन मंदिर पर नवरात्र में मेला लगता है। खासकर चैत्र नवरात्र में मेले में हजारों श्रद्धालु वहां पहुंचते हैं। यमुनानगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र में त्रिलोकपुर में मां बाला सुंदरी मंदिर में दर्शनों के लिए जाते हैं, क्योंकि जिले में काफी लोगों की मां बाला सुंदरी कुलदेवी भी हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा रोडवेज की ओर से यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए नवरात्र में विशेष बसें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन


अभी तक नाममात्र सवारी, आज से बढ़ने की उम्मीद
यमुनानगर से त्रिलोकपुर रूट पर चल रही बसों को अभी तक नाममात्र सवारी मिली है। इससे रोडवेज को नुकसान झेलना पड़ रहा है पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट पर बस सेवा जारी रखी गई है। रूट के लिए डिपो की 10 बसें रखी गई हैं पर श्रद्धालुओं की कम संख्या देख अभी रूट पर बसों के छह समय हैं। अष्टमी पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे बसों के समय बढ़ाकर 10 किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के मद्देनजर त्रिलोकपुर के लिए यमुनानगर से बस सेवा दी जा रही हैं। जिले से सबसे ज्यादा श्रद्धालु त्रिलोकपुर के लिए अष्टमी के दिन जाते हैं, इसलिए रूट पर बसों की समय 10 किए गए हैं। इससे हर पौने व एक घंटे में रूट पर श्रद्धालुओं को बस मिल सकेगी। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed