फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways extended another bus to Delhi , Yamunanagar

रोडवेज ने दिल्ली के बढ़ाई एक और बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways extended another bus to Delhi , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज ने दिल्ली रूट पर सर्विस बढ़ा दी है। पहले जहां आखिरी बस दोपहर दो बजे निकलती थी, अब सवारियों के हिसाब से दो बजे के बाद भी एक बस जाएगी, जिससे 10 से बढ़कर अब 11 टाइम हो गए हैं। वहीं बॉर्डर बंद होने की वजह से दिल्ली रूट की बसें वाया सफियाबाद, नरेला होकर निकाली जा रही हैं, जिससे करीब 25 किमी का अतिरिक्त चक्कर लग रहा है। इसका बोझ रोडवेज ने यात्रियों पर डाल दिया है और दिल्ली के किराए में 25 रुपये बढ़ोतरी कर दी है।
इसके अलावा केएमपी व केजीपी से जा रही गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल की बसें भी अब दिल्ली होकर जाएंगी। इनके किराए में 10 से 25 रुपये की कमी की गई है। क्योंकि केएमपी व केजीपी के टोल व अतिरिक्त किमी का किराया भी यात्रियों से वसूला जाता था। वाया दिल्ली होने की वजह से इसमें कटौती की गई है। किसान आंदोलन के चलते पहले बहालगढ़ और कुंडली बार्डर तक बसें जा रही थी। कुछ बसें कश्मीरी गेट आईएसबीटी भेजी जा रही थी। अब रूट बहाल होने से लोगों को काफी राहत मिली है। अब यमुनानगर डिपो से दिल्ली के लिए कुल 11 बसे चल रही हैं। यमुनानगर रोडवेज डिपो से पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के लिए जाने वाले रूट अभी शुरू नहीं किए गए हैं। चंडीगढ़ रूट पर पहले से ही पूरी सर्विस दी जा रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए हर आंधे घंटे में सेवा
चंडीगढ़ के लिए यमुनानगर डिपो से सबसे ज्यादा सेवा है। यह रूट भी रोडवेज का सबसे ज्यादा कमाई वाला और व्यस्त रूट है। चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह साढ़े बजे है। शाम चार बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है। सुबह पांच से शाम चार बजे के बीच कुल 20 बसें चंडीगढ़ के लिए मिलती हैं। वहीं यात्रियों की संख्या के अनुसार यह घट और बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हरियाणा के इन रूट के लिए भी सेवा
हरियाणा रोडवेज की प्रदेश के लिए कई रूट पर सेवा बहाल है। लंबे रूट हिसार की पहली बस सुबह छह बजे और दूसरी बस 12 बजे है। इसके बाद कोई बस नहीं है। करनाल के लिए कुल 15 बसेें हैं। वहीं दिल्ली रूट की बसें भी करनाल होकर जाती हैं। इसके अलावा पानीपत के लिए दो बने हैं।

बॉक्स
यात्रियों के मुताबिक चला रहे बस : मायाराम
डीआई मायाराम ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें चलाई जा रही हैं। जिस रूट पर सीट की संख्या से तिहाई सवारी भी हो जाती है, वहां बस रवाना कर दी जाती है। दिल्ली सबसे महत्वपूर्ण और आमदनी का रूट है। इस रूट पर बुकिंग बस स्टैंड से ही हो जाती हैं। सेवा बहाल होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed