फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways bus collides with Safeda, four people including driver injured

Yamuna Nagar News: सफेदे से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत चार लोग घायल

Thu, 23 May 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with Safeda, four people including driver injured
रादौर। हरिद्वार से पिहोवा जा रही कुरुक्षेत्र रोडवेज की बस बुधवार शाम एसके रोड पर धौलरा गांव समीप अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ टकरा गई। बस हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए एसके रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने हाइड्रा मशीन से बस को सड़क से दूर कर यातायात सुचारू किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे हरिद्वार से पिहोवा जा रही कुरुक्षेत्र रोडवेज की बस एसके रोड पर सफेदे के पेड़ से टकरा गई थी। जिस कारण बस चालक कुरुक्षेत्र के हरीगढ़ निवासी कृष्ण कुमार व लाहौर माजरा निवासी सुनील कुमार, मोनिका व शीला घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed