फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads were flooded due to heavy rain, it took one hour for the water to drain out

Yamuna Nagar News: झमाझम बारिश से सड़कें लबालब, पानी निकलने में लगा एक घंटा

Tue, 06 May 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Roads were flooded due to heavy rain, it took one hour for the water to drain out
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार देर रात अंधड़ के साथ आई बारिश का पानी सड़कों व गलियों से ठीक से उतरा भी नहीं था कि सोमवार दोपहर को अचानक बादल छा गए।
दोपहर पौने एक बजे हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। हालांकि बारिश पौना घंटा हुई, परंतु इससे शहर की सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। बारिश के थमने के एक घंटे के बाद अधिकरत स्थानों से पर उतरा।
इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने पर मौसम भी सुहावना हो गया, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह भी बारिश हो सकती है। वहीं शहर में कन्हैया साहिब चौक के नजदीक हरियाणा वेयरहाउस के गोदाम के अलावा बस स्टैंड यमुनानगर के बाहर, औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों, शक्ति नगर, आजाद नगर, लाजपत नगर, जगाधरी बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के रास्ते पर, गंगा नगर कॉलोनी, टाउन हॉल जगाधरी में भी बारिश का पानी काफी देर तक सड़कों पर भरा रहा।
विज्ञापन

इसी प्रकार ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स की पार्किंग, मीराबाई बाजार, ओपी जिंदल पार्क के सामने, आजाद नगर रोड, जिला न्यायालय परिसर, जिला सचिवालय परिसर, यमुनानगर बस स्टैंड, सरोजिनी कॉलोनी, लाजपत नगर, महाराणा प्रताप चौक के पास, पंचायत भवन के सामने, नगर निगम जगाधरी कार्यालय व गेट के सामने, अंबाला रोड और रक्षक विहार नाके पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि हर बारिश में जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed