फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads and drains will be built in Gulabnagar

Yamuna Nagar News: गुलाबनगर में बनेगीं सड़कें व नालियां

Tue, 27 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in Gulabnagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर एक की गुलाब नगर में 26.69 लाख की लागत से सड़कों और नालियों का निर्माण किया जएगा। मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को इन विकास कार्यों का पूर्व मंत्री कंवर पाल, पार्षद रीना रस्तोगी, पूर्व पार्षद संजय राणा की उपस्थिति में शिलान्यास किया।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि कॉलोनी में राम कुमार के घर से संजीव के घर तक बंटी के घर से होते हुए, कलावती रोटरी भवन से कृष्ण कुमार के घर तक हरदीप सिंह और परवीन के घर से होते हुए पक्की सड़कों का नवनिर्माण और भूमिगत नालियों का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पक्की सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों की राह आसान होगी। भूमिगत नालियों में पाइप डालने से पानी की निकासी की समस्या का समाधान होगा। मेयर ने अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर जल्द से जल्द विकास कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इन विकास कार्यों के होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार जनहित को ध्यान में रखकर विकास कर रही है। देश व प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे है। हर नियमित कॉलोनी में गलियों व सड़कों का निर्माण किया जा रहा पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर विकास को मजबूती दे रही हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed