फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road repair work causes traffic jam, people in distress

Yamuna Nagar News: सड़क मरम्मत कार्य के चलते लगा जाम, लोग बेहाल

Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Road repair work causes traffic jam, people in distress
छोटी लाइन पर खराब सड़क की मरम्मत के कारण बंद किया गया रास्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते छोटी लाइन पर बुधवार को सेक्टर-17 के मोड़ पर जाम लगने के कारण वाहन चालक दिनभर परेशान रहे। जाम की वजह से वाहन चालक चिलचिलाती धूप में बेहाल हो गए। जाम में फंसने से लोग पसीने से तरबतर हो गए। सड़क पर जाम के कारण पूरे दिन आवागमन प्रभावित रहा।

गोविंदपुरी रोड से जगाधरी तक छोटी लाइन सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। छोटी लाइन पर सड़क की मरम्मत के चलते सेक्टर-17 के मोड़ के पास सड़क को एक तरफ से बंद कर दिया गया। ऐसे में सेक्टर-17, जिला नागरिक अस्पताल के सामने से और छोटी लाइन पर जगाधरी की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर-17 के मोड़ पर फंसते रहे। कुछ आगे बंद सड़क को देख कर वापस मुड़ने लगे। एक-दूसरे से पहले निकलने की होड़ में वाहन चालक निकलने का प्रयास करते रहे। जिससे सड़क पर दिनभर जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर को उस समय हुई जब स्वामी विवेकानंद स्कूल की छुट्टी हो गई। ज्यादातर विद्यार्थी और बच्चों को लेने जाने वाले वाहन इसी चौराहे से निकलते हैं। ऐसे में अभिभावकों के साथ-साथ विद्यार्थी भी जाम में फंस गए। जाम के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। धूप में लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

छोटी लाइन पर खराब सड़क की मरम्मत के कारण बंद किया गया रास्ता। संवाद

छोटी लाइन पर खराब सड़क की मरम्मत के कारण बंद किया गया रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed