{"_id":"6519e21623445934fc0b0ac6","slug":"road-cuts-became-a-problem-due-to-laying-of-sewerage-not-repaired-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-6688-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीवरेज डालने से सड़क के कट बने मुसीबत, नहीं कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीवरेज डालने से सड़क के कट बने मुसीबत, नहीं कराई मरम्मत
विज्ञापन
बिलासपुर। कस्बे में सीवरेज लाइन डालने के लिए तोड़ी गई सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह चार फीट चौड़े कट वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। रोजाना इन कटों की वजह से कोई न कोई वाहन चालक घायल हो जाता है। जब लोग विरोध करते हैं तो अधिकारी इन कटों में मिट्टी भरवा देते हैं। गत सप्ताह नशा मुक्त हरियाणा के तहत साइक्लोथॉन बिलासपुर से गुजरी से इन कटों में मिट्टी भरवा दी गई थी। परंतु इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
बिलासपुर टाउन क्षेत्र में कुछ माह पहले ही जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से सीवरेज लाइन डाली गई थी। सीवरेज लाइन डालने के लिए कस्बा की गलियों से लेकर जगाधरी-कपालमोचन मार्ग तक को बीच में से तोड़ दिया गया। कपालमोचन मार्ग पर छछरौली मोड, पानी की टंकी के पास और हड़तौल मोड़ के ठीक सामने सड़क को तोड़ कर वहां से सीवरेज लाइन को दूसरी तरफ ले जाया गया था। इसके लिए सड़क को बीच में से चार से पांच फीट चौड़ाई में तोड़ा गया था। परंतु कई माह बीतने के बाद भी अधिकारियों ने सड़क के इन टुकड़ों को ठीक नहीं कराया। जब इनमें से मिट्टी निकल जाती है तो यह पांच से छह इंच तक गहरे हो जाते हैं। जिन चालकों को इन कटों के बारे में जानकारी नहीं होती उनके वाहन इनमें गिरते हैं। यदि कोई बाइक सवार हो तो वह सीधे नीचे ही गिर जाता है।
सड़क पर लग रहा जाम
कस्बा निवासी बलिंद्र, मुकेश, विक्रम व रवि ने बताया कि इन कटों की वजह से केवल वाहनों को ही नुकसान नहीं हो रहा बल्कि सड़क पर जाम भी लग रहा है। इन कटों को देख कर वह वाहन को रोक लेते हैं। ट्रैफिक अधिक होने के कारण कुछ ही मिनट में सड़क पर जाम लग जाता है। लोगों की मांग है कि इन कटों की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
एसडीओ से बात करेंगे : जसपाल सिंह
बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि सड़क के कटों को ठीक करने के लिए वह पीडब्ल्यूडी के एसडीओ से बात करेंगे। लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जल्द ही टूटी सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।