{"_id":"6179ae5d9cf5c554c738f109","slug":"road-condition-in-the-city-will-improve-by-20-47-lakh-yamuna-nagar-news-knl87908543","type":"story","status":"publish","title_hn":"20.47 लाख से सुधरेंगी शहर में सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20.47 लाख से सुधरेंगी शहर में सड़कों की हालत
विज्ञापन
बारिश में क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़क
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बारिश के बाद बदहाल हुई सड़कें जल्द ही चकाचक होंगी। नगर निगम जल्द ही सड़कों की दशा सुधारने का काम करेगा। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों ने दोनों जोन की सड़कों पर बने गड्ढ़ों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसके तहत 20.47 लाख रुपये से गड्ढ़ों को भरा जाएगा। निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है।
सड़कों की मरम्मत करने के लिए निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कुछ दिन पहले निगम अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को नवंबर माह तक सड़कों को चकाचक करने के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़कों का एस्टीमेट तैयार किए थे।
एक्सईएन एलसी चौहान के नेतृत्व में जोन नंबर एक (वार्ड-1-11) की सड़कों के एस्टीमेट तैयार किए गए। वहीं, एक्सईएन रवि ओबराय की टीम ने जोन नंबर दो (वार्ड-12 से 22) की सड़कों के एस्टीमेट तैयार किए। जोन नंबर एक में कुल 13,13,186 रुपये और जोन नंबर दो में 7,34,583 रुपये के एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगाए गए। जल्द ही दोनों जोन में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर उन्हें चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बरसाती सीजन में शहर की कई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसमें तेजली रोड, गधौली रोड, वर्कशॉप रोड, कांसापुर रोड, सेक्टर 17 रोड, जगाधरी का पुराना छछरौली रोड, जिमखाना क्लब रोड सहित कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा रेलवे रोड पर सफायर होटल के नजदीक, सिविल अस्पताल के नजदीक, मधु चौक के नजदीक, ईएसआई अस्पताल के नजदीक सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके है। वहीं, गोविंदपुरी रोड एसबीआई के सामने, प्रोफेसर कॉलोनी टी प्वाइंट पर, राणा अस्पताल के सामने व कन्हैया चौक के नजदीक, इसी तरह जगाधरी वर्कशॉप रोड पर मीरा बाई मार्केट के नजदीक व अन्य स्थानों पर गड्ढे हैं।
रोड सेफ्टी की बैठक में उठ चुका है मुद्दा-
क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर हाल ही में हुई रोड सेफ्टी की बैठक में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की थी। इसके बाद पीडल्ब्यूडी व निगम के अधिकारियों को बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। वहीं, निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें क्षतिग्रस्त सड़कों के एस्टीमेट तैयार कर निर्माण करने के निर्देश दिए थे। निगम अधिकारियों का दावा है कि नवंबर माह तक निगम क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
मेयर मदन चौहान ने कहा कि बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर अलॉट होते ही सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
जोन-2 के मुकाबले जोन-1 में दोगुने खर्च पर उठाया सवाल
कांग्रेस से वार्ड-4 के पार्षद देवेंद्र सिंह ने कहा कि जोन-2 के मुकाबले जोन-1 में दोगुने खर्च पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह भेदभाव ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अन्य कांग्रेसी पार्षदों के साथ मिलकर गुरुवार को कमिश्नर से मिलेंगे। उनसे सड़कों की मरम्मत के लिए सभी वार्ड में 20-20 लाख रुपये देने की मांग करेंगे।
सत्तापक्ष के पार्षद व प्रतिनिधियों ने भी एस्टिमेट बताया नाममात्र
भाजपा से वार्ड-7 के पार्षद रामआसरा भारद्वाज, वार्ड-20 से पार्षद प्रतिनिधि नीराज राणा ने कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने के लिए महज 20.47 लाख के एस्टिमेट पर टेंडर किए। इतनी कम राशि में मरम्मत की महज रस्म अदायगी हो पाएगी, क्योंकि इतनी राशि में तो केवल एक वार्ड की ही टूटी व गड्ढों में तबदील सड़कें दुरुस्त हो सकेंगी।