फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road became a pond, villagers demonstrated, Yamunanagar

सड़क बनी तालाब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road became a pond, villagers demonstrated, Yamunanagar
सड़क पर इस तरह से भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव बक्करवाला से हाफिजपुर जाने वाली सड़क पर सरकारी स्कूल के पास पानी निकासी न होने की वजह से सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से लेकर बीडीपीओ छछरौली व सीएम विंडो पर भी शिकायत लगाई लेकिन गांव में पानी निकासी का इंतजाम आज तक भी नहीं हो पाया। ऐसे में ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष पनप रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
बक्करवाला निवासी जनक राज, ऋषि पाल, परमजीत, दिलीप सिंह, जफरुद्दीन, दर्शनी देवी, अंग्रेजों देवी, कांता देवी व प्रीतो आदि ने बताया कि बक्करवाला गांव में सरकारी स्कूल के पास पानी निकासी का इंतजाम न होने की वजह से गांव का पानी मुख्य सड़क पर खड़ा गंदगी फैला रहा है। पूरे गांव का पानी आकर यहां ठहर जाता है और सड़क तालाब बन चुकी है।
विज्ञापन

पानी निकासी का इंतजाम कराने के लिए ग्रामीण ग्राम पंचायत बीडीपीओ छछरौली और सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है। यहां से निकलने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना गंदा पानी
बक्करवाला में 12वीं कक्षा तक का सरकारी स्कूल है। स्कूल में दूरदराज से भी बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। स्कूली बच्चे आए दिन इस पानी में गिर रहे हैं। इस गंदे पानी की वजह से गांव में भयंकर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इस बारे में बक्करवाला के निवर्तमान सरपंच अशोक कुमार का कहना है कि पानी निकासी के इंतजाम के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अब पंचायतें भंग हो चुकी हैं। ऐसे में पंचायत विभाग ही कुछ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed