फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   River Water Front will be constructed on the banks of Western Yamuna Canal with an expenditure of Rs. 12.87 crore

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर के किनारे 12.87 करोड़ से बनेगा रिवर वाटर फ्रंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
River Water Front will be constructed on the banks of Western Yamuna Canal with an expenditure of Rs. 12.87 crore
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से दिव्य नगर योजना के तहत शहर के ओपी जिंदल पार्क के पीछे पुराना सहारनपुर रोड के फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे रिवर वाटर फ्रंट विकसित किया जाएगा। लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबे रिवर वाटर फ्रंट के निर्माण के लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 12 करोड़ 87 लाख 83 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रिवर वाटर फ्रंट प्रोजेक्ट के तहत पश्चिमी यमुना नहर के किनारे ओपी जिंदल पार्क के पीछे से आजाद नगर, चिट्टा मंदिर से पटरी पर यह रिवर वाटर फ्रंट बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत लगभग 600 मिलीमीटर चौड़ा लैंडस्केप एरिया होगा। जिसमें 2000 मिमी चौड़ा फुटपाथ, निकासी के लिए नाली, 1050 मिमी ऊंची पत्थर की दीवार पर 1200 मिमी ऊंची बाड़ लगाने वाली जाली लगेगी। इसके अलावा चौड़ी सड़क व फुटपाथ के साथ फेंसिंग, उद्यान, बैठने के लिए सुंदर व आकर्षक डिजाइन के बैंच, फैंसी लाइटिंग, हरियाली व अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। नहर किनारे रिवर वाटर फ्रंट विकसित होने से शहर को एक नया रूप मिलेगा और लोगों को नहर के किनारे आनंद लेने का मौका मिलेगा। रिवर वाटर फ्रंट के लिए निर्धारित जगह के आसपास आजाद नगर, चिट्टा मंदिर रोड, शांति कॉलोनी समेत विभिन्न रिहायशी कॉलोनियां हैं। जहां घनी आबादी है। रिवर फ्रंट बनने से नहर किनारे कचरा जमा नहीं होगा। नालियों व नालों का गंदा पानी सीधा नहर में नहीं जा पाएगा। इससे प्रदूषण कम करने की प्रक्रियाओं के साथ नहर के पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं बरसाती जल प्रबंधन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन




---------------



फैंसी डेकोरेटिव लाइटों से चमकेगा रिवर वाटर फ्रंट



नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने बताया कि रिवर वाटर फ्रंट पर सड़क, फुटपाथ व पत्थर की दीवार बनने के साथ साथ फैंसी डेकोरेटिव लाइट भी लगेगी। ताकि रास्तों और सड़कों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था से रात के समय दृश्यता सही रहे। इससे अपराध और दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। गर्मियों में पश्चिमी यमुना नहर में डूबने के सबसे ज्यादा मामले इसी क्षेत्र में आते हैं। रिवर वाटर फ्रंट बनने से नहर में डूबने के मामलों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed