फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   river father said

नहर में डूबी विवाहिता, पिता बोला- ससुराल पक्ष ने मारकर शव को छुपाया

Mon, 12 Aug 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
river father said
पश्चिमी यमुना नहर रादौर पुल से एक विवाहिता ने नहर में डूब गई। घटना नौ अगस्त की है। पुलिस व परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। विवाहिता के परिजनों ने उसके पति व सास पर दहेज के लिए तंग करने और उसे जान से मारकर शव को छुपाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति व सास पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व लापता होने समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता का शव मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जिले के गांव रणदेवी निवासी मित्रपाल ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। साल 2008 में उसने अपनी बेटी नीलम (28) की माधोबास निवासी अमित कुमार के साथ की थी। बीती नौ अगस्त को उसकी बेटी नीलम ने उसके पास फोन किया कि मेरा पति अमित कुमार रोजाना शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है। मेरी सास संतोष भी मेरे साथ गाली गलोच वा मारपीट करती है। आज भी इन्होंने मेरे साथ मारपीट की है। उसने बताया कि मेरा पति व सास मुझसे फ्रीज लेने बारे मांग कर रहे है। अगर तेरे घर से फ्रिज नहीं आया तो वह मुझे जान से मार देंगे। मित्रपाल ने बताया कि इससे पहले उन्होंने अपनी लड़की नीलम के पास पैसों की सहायता की थी। कुछ दिन पहले उसका दामाद अमित कुमार हमारे घर शराब पीकर भी आया था। अमित कुमार ने मेरे घर पर भी शराब पीकर मेरे लड़के रविश के साथ गाली गलोच व जान से मारने की धमकी दी थी। 10 अगस्त को उनके पड़ोसी गांव सडोली निवासी ईशवर पाल ने हमारे घर आकर बताया कि आपकी लड़की नीलम मर गई है। सूचना पर हम उसी रात करीब 10 बजे गांव माधोबांस में पहुंचे। मैने अपने परिवार के साथ अपनी लड़की के ससुराल वालों से पूछा कि नीलम के बारे में पूछा। तब उसके ससुराल वालों ने बताया कि नीलम नहर में डूब गई है। मित्रपाल का आरोप है कि कि हमारी लड़की नीलम को उसके पति अमित कुमार व सास संतोष ने मिलकर जान से मार दिया है और उसकी लाश को कही छिपा रखा है। पुलिस को दी शिकायत में मित्रपाल ने अपने दामाद अमित व उसकी माता संतोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलराजसिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला तीन दिन पहले नहर में डूब गई थी। महिला का शव बरामद होने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed