फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired workers will stage a sit-in protest at CM residence on 21st

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त कर्मी 21 को सीएम आवास पर देंगे धरना

Fri, 09 Aug 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Retired workers will stage a sit-in protest at CM residence on 21st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ कार्यालय दशहरा ग्राउंड में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सोमनाथ व संचालन जिला सचिव जोत सिंह ने किया। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा 21 अगस्त को मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस करनाल पर धरना प्रदर्शन करेगा।
राज्य प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि सरकार ने यह मांग मान रखी है कि 65 साल की आयु पर पांच फीसदी, 70 साल पर दस फीसदी तथा 75 साल पर 15 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी की जाएगी। बड़े खेद का विषय है कि सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। कैशलेस मेडिकल सुविधा का पत्र तो जारी कर दिया लेकिन इसे भी लागू नहीं किया जा रहा है। संगठन मांग पत्र के अनुसार 3000 रुपये फिक्स मेडिकल अलाउंस दिया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग के ढांचे को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

कोरोना काल के बकाया 18 महीने का डीए एरियर का भुगतान किया जाए। फैमिली पेंशनरों को एलटीसी का भुगतान किया जाए। सरकार बेवजह सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर कर रही है। प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारी सरकार के इस रवैये से काफी नाराज है। मौके पर कैशियर मुख्तयार सिंह, साढौरा ब्लॉक प्रधान दिलावर हुसैन, रादौर सचिव यशपाल, प्रतापनगर से भुवनेश्वर दत्त, यमुनानगर सचिव जरनैल सिंह चनालिया, छछरौली सचिव चंद्रपाल मालदा,सीताराम, अमर सिंह, सुरजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed