Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired Vigilance SI commits suicide by shooting himself

Yamuna Nagar News: विजिलेंस के सेवानिवृत्त एसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 10 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Retired Vigilance SI commits suicide by shooting himself
मौके पर जुटी भीड़ व शव लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। गांव धर्मकोट में विजिलेंस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर (एसआई) कंवर सिंह (72) ने अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह रविवार करीब आठ बजे हुई। कंवर सिंह घर से कुछ कदम दूर खाली प्लॉट में दुनाली बंदूक लेकर गए और बंदूक की नाल कनपटी पर रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाकर दिया। दो गोलियां लगने से कंवर सिंह की मौके पर मौत हो गई।
गोलियां चलने की आवाज सुन घर से दोनों बेटियां दौड़ कर बाहर आईं तो पिता कंवर सिंह खून से लथपथ पाया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। थाना व्यासपुर पुलिस व एफएसएल टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिन्हें एक सुसाइड नोट में मिला। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। साथ ही गांव के एक शख्स से गली के विवाद में भी कंवर सिंह के मानसिक परेशान रहने की बात सामने आई।
विज्ञापन

कंवर सिंह 14 साल पहले स्टेट विजिलेंस पंचकूला से सेवानिवृत्त हुए थे। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव धर्मकोट में कंवर सिंह पत्नी हरजीत कौर व 40 वर्षीय बेटी मंदीप कौर व 32 वर्षीय किरणबीर कौर के साथ रह रहे थे। दोनों बेटियों में किसी की शादी नहीं हुई है, बेटियों में एक मंदीप कौर पंजाबी की लेक्चरार हैं। कंवर सिंह कुछ समय से बीमार व मानसिक परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कंवर सिंह का गांव के एक शख्स के साथ गली को लेकर विवाद भी था, इस कारण भी वह परेशान थे। कंवर सिंह के पास करीब छह एकड़ जमीन है, जिस पर वह सेवानिवृत्ति के बाद खेती कर रहे थे। थाना व्यासपुर से मामले के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह धर्मकोट में आत्महत्या किए जाने की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम ने जांच की।
शव कब्जे में लेकर शवगृह भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से दुनाली बंदूक, पगड़ी व सुसाइड नोट मिले। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। आत्महत्या की वजह मानसिक परेशानी सामने आई है, जिसकी जांच हो रही है।

मृतक सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह की तलाशी ली में जेब से पहचान पत्र व सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। - कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।

मौके पर जुटी भीड़ व शव लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद

मौके पर जुटी भीड़ व शव लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद

मौके पर जुटी भीड़ व शव लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद

मौके पर जुटी भीड़ व शव लेकर जाती एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed