{"_id":"61d3567702977801a1367783","slug":"retired-railway-worker-dies-in-road-accident-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl949014113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर गुरु तेग बहादुर नगर के पास खाना खाकर सैर कर रहे सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल उसकी मौत हो गई। थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरु तेग बहादुर नगर निवासी सुरिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता अविनाश सिंह रेलवे से सेवानिवृत्त थे। वह रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर सड़क पर सैर कर रहे थे। वह जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अपनी गली के मोड़पर खड़ा था। जब उसके पिता अपनी साइड में सड़क किनारे घूम रहे थे, तभी तिलक नगर मोड से गलत दिशा में बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए।
आरोप है कि बाइक चालक ने सीधी टक्कर उसके पिता अविनाश को मार दी। इससे उसके पिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार युवक फरार हो गए। उसने अपने दोस्त तेजिंद्र व लक्ष्य की मदद से अपने पिता को कार से अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी बाइक चालक पुलिस गिरफ्त में होंगे।
कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
रादौर। गांव भोगपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
महमदपुर निवासी विश्वास ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सरस्वती नगर में सबमर्सिबल पंप की दुकान है। वह और उसके ताऊ का लड़का बलकार सिंह शनिवार को निजी काम से भोगपुर आए थे। काम समाप्त कर रात करीब नौ बजे वे अपनी-अपनी बाइक पर घर जा रहे थे।
भोगपुर गांव के श्मशान घाट के पास पीछे से आई कार ने बलकार की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से बलकार को एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रादौर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद