फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired personnel demonstrated in support of the demands

Yamuna Nagar News: रिटायर्ड कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Sat, 25 Feb 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Retired personnel demonstrated in support of the demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मांगों के समर्थन में जिलेभर के सेवानिवृत्त शुक्रवार को रिटायर्ड कर्मचारी ज्वाइंट एक्श्न कमेटी के बैनर तले अनाज मंडी गेट पर एकत्रित हुए। सेवानिवृत्त कर्मियों ने रोष प्रकट कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सोमनाथ, विनोद कुमार त्यागी व ईश्वर शर्मा, जोत सिंह व वरयाम सिंह तथा जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की घोर अनदेखी कर रही है। बार-बार धरने-प्रदर्शन करने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। सांगवान ने कहा कि पंजाब हिमाचल गुजरात में जो 65, 70, 75 वर्ष पर 5,10 व 15 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी तथा कम्यूटेशन 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष में कटौती लागू की है, लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार के अधिकारों को खत्म कर के ठेकेदारों व बीमा कंपनियों के मुनाफे बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रही है। रिटायर्ड कर्मचारी इलाज चाहते हैं लेकिन सरकार मेडिकल अलाउंस 12000 वार्षिक छीन कर 25000 रुपये इलाज के लिए बीमा कंपनियों को ठेका देकर कैशलेस योजना बना रही है जो कि रिटायर्ड कर्मियों के इलाज के नाम पर धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 19 फरवरी को पंचकूला में कर्मचारियों पर भयंकर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि नई पेंशन योजना छलावा के अलावा और कुछ नहीं है। कौशल रोजगार, अग्निपथ योजना, नई शिक्षा नीति, नई ट्रांसपोर्ट नीति आदि किसान मजदूर छात्र दुकानदार महिलाओं को अधिकार विहीन गुलाम बनाने की नीतियां हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी राज्यपाल से मांग करती है कि महिला कोच का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करके उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर हरिनारायण शर्मा, विनोद त्यागी, ईश्वर शर्मा, बाबूराम वालिया, बृजपाल शर्मा, सुरजीत सिंह दिलावर हुसैन, जरनैल चनालिया, ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed