फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired DSP's son attacked

Yamuna Nagar News: रिटायर्ड डीएसपी के बेटे पर हमला, पांच दिन पहले पार्षद पर कराया था केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Retired DSP's son attacked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मां को एमएम मुलाना अस्पताल लेकर जा रहे रिटायर्ड डीएसपी कुलदीप सिंह के बेटे हरदीप सिंह पर बोलेरो कार सवार तीन युवकों ने मंगलवार रात को हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उससे, उसकी मां व पत्नी से मारपीट की। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि पांच दिन पहले जिस पार्षद पर उन्होंने रंगदारी का केस दर्ज कराया था, उसमें से पार्षद का नाम निकलवा दें, नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी धाम कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कपड़े का ऑनलाइन बिजनेस है। मंगलवार रात को वह अपनी माता हरमिंदर कौर को लेकर एमएम मुलाना अस्पताल में जा रहे थे। उनके साथ उसकी पत्नी मीनाक्षी व आठ साल की बेटी भी थी। जब वह कार से में अंसल टाउन के पास पहुंचे तो पीछे से काले रंग की बोलेरो कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें कार रोकने को कहा। इस पर उन्होंने अपनी कार की गति तेज कर भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर गली में एक ट्रांसफार्मर रखे होने से आगे रास्ता बंद था। जिससे उन्हें रुकना पड़ा। इसके बाद पीछे से आए तीनों युवकों ने उनसे उसकी पत्नी और मां से मारपीट की। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि पार्षद संजय राणा पर जो मुकदमा है। उसमें से उनका नाम हटवा दे। नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
पांच मई को पार्षद व एक अन्य पर दर्ज हुआ था चार लाख रुपये मांगने का केस दर्ज
हरदीप सिंह ने बताया कि उससे अज्ञात ने फोन पर चार लाख रुपये मांगे थे। आरोप है कि यह रुपये पार्षद के कहने पर मांगी गई थी। इस केस में पांच मई को पार्षद संजय राणा व उसके साथी पर मामला दर्ज किया था। हरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता कुलदीप सिंह रिटायर्ड डीएसपी है। 19 अप्रैल की सुबह साढ़े 11 बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे धमकी देते हुए कहा कि चार लाख रुपये दे दे। एमसी तो हमारा है। आरोप है कि यह फोन एक एमसी व उसके साथी ने करवाया है। इस शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने पार्षद व एक अन्य पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन
शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed