{"_id":"663d49c4b6b51d5e7401cf84","slug":"retired-bank-employees-raised-problems-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-118752-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने रखीं समस्याएं
Fri, 10 May 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार जिले की मुख्य शाखा परिसर में विशेष कर्मशाला हुई। इसमें बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी व अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी ने अपने सुझाव रखे व कार्य में आ रही समस्याओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक केएन यादव ने की व संचालन वरिष्ठ प्रबंधक दीपा गुप्ता ने किया। विशेष अतिथि के रूप में सीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ जोन के प्रधान एसके फूल ने हिस्सा लिया व विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक सचिंद्र कुमार व मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। शिवराम, रवि कपूर व अन्य सेवानिवृत्त स्टाफ ने बताया कि बैंक आने पर समय पर काम न होना, एक ही काम के लिए कई बार बैंक के चक्कर लगाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि बैंक में 35-40 वर्ष सेवा देने के बाद भी बैंक आते हैं तो बैंक स्टाफ द्वारा कोई सम्मान नहीं दिया जाता और कार्य कराने के लिए परेशान होना पड़ता है। बैंक आने पर चाय की बात तो दूर पानी पिलाने का भी उचित प्रबंध नहीं है, जोकि हम सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए दुखद बात है। मुख्य अतिथि ने कहा कि शाखाओं में ग्राहक सेवा की गुणवत्ता बहुत ही निचले स्तर पर जाती जा रही है, जो बैंक के लिए गम्भीर व चिंता का विषय है।
विज्ञापन
बैंक को ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर ले जाना चाहिए। जिससे कि बैंक ग्राहकों को बैंक आने पर व बैंक में अपना कार्य करने पर सुखद अनुभव हो। सेंट्रल बैंक को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए व फुटकर ऋण, हाउसिंग लोन व एजुकेशन लोन देने में तत्परता से कार्य करना चाहिए। आरके जैन ने सुझाव दिया कि बैंक के लिए सभी समस्याएं वास्तव में चिंताजनक है। बैंक कार्यों में सुधार लाने के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें बैंक अधिकारी व सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों को शामिल किया जाना चाहिए।
प्रतिमाह आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। मुख्य प्रबंधक केएन यादव ने सभी बातों को सुनकर आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं व सुझावों पर कार्य किया जाएगा। मौके पर भोपाल सिंह, एके शर्मा, बीके शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुभाष दुग्गल, सतपाल कश्यप, लाल शर्मा, जोगिंद्र सिंह, केसी सचदेवा, एमएल धीमान, एसके बाली, सतपाल, धर्मचंद, शिवलाल खुराना व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।