फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Resolved to follow the ideals of Maharaja Agrasen

Yamuna Nagar News: महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 12 Oct 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the ideals of Maharaja Agrasen
व्यासपुर के महाराजा अग्रसेन चौक पर जयकारे लगाते लोग। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम वैश्य सभा के प्रधान अनिल केसरी की अगुवाई में हुआ। सुबह अग्रसेन चौक पर मुख्य अतिथि अतुल सिंगला, वैश्य सभा के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वैश्य धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विपिन सिंगला ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद, राष्ट्रीय एकता, अहिंसा और मानव सेवा के प्रतीक थे। उन्होंने समाज को भाईचारे, समानता और प्रेम का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का प्रणेता माना जाता है। उनके जीवन के प्रमुख आदर्श लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समानता और सामाजिक समरसता थे। उन्होंने समाज में सहयोग और समान अवसरों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

बॉक्स

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में दीपांशु, शिवम, हितैशी, अक्षित गोयल, केशव, स्नेहा, प्रियांशु, भूमिका, हिमांशु और तनीक्षा सहित बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविंद मंगला, रोबिन अग्रवाल, पंकुश खुराना, रवि मंगला, पुनीत गोयल, अश्वनी मंगला, जय प्रकाश मित्तल, अमित, राजेश कुमार और डॉ. सुभाष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed