{"_id":"67b77b30c7163e58a50388d4","slug":"resolve-complaints-as-soon-as-possible-sdm-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133397-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान : एसडीएम
Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास करें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
एसडीएम सोनू राम वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। शिविर में एक शिकायत प्राप्त हुई। समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से यमुनानगर में जिला स्तर प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
पंचायतों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए उप मंडल स्तर और नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए नगर निगम कार्यालय यमुनानगर-जगाधरी में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर डीएसपी राजीव मिगलानी व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।