फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Request to SP for arrest of murder accused

Yamuna Nagar News: हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार

Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Request to SP for arrest of murder accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के सुघ माजरी में हुई नवविवाहिता 22 वर्षीय काजल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को उसके परिजन जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।
मृतका के भाई व मायके वालों का आरोप है कि काजल की हत्या उसके पति, सास, ससुर व देवर ने गला घोंट कर की थी। वारदात को हुए 21 दिन बीत चुके है, लेकिन अब तक हत्यारोपी खुले आम घूम रहे है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार भौरिया ने उन्हें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फेरूवाला निवासी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी काजल की शादी 19 फरवरी 2024 को गांव सुघ माजरी निवासी प्रीतम के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के लगभग चार माह बाद ही काजल के साथ मारपीट की जाने लगी। उसका पति प्रीतम, सास मैना, ससुर इंद्र व देवर आकाश उसे छोटी छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसे रोजाना ताने दिए जाते थे। मारपीट से तंग आकर वह मायके में आ गई। जिसके बाद पंचायत हुई। उस समय दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की पंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ससुरालियों ने अपनी गलती मान ली थी और काजल को परेशान न करने की बात कही थी। इसके बाद फिर से उसे पीटा जाने लगा। यहां तक कि सास ससुर भी उसके साथ मारपीट करते। देवर भी उसे ताने देता था। इस बारे में काजल ने कई बार फोन करके भी उन्हें बताया। 15 अप्रैल की शाम को उसके दामाद प्रीतम का फोन आया कि काजल को चोट लग गई है। वह उसे गाबा अस्पताल ले जा रहे है। जिस पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे।

उन्हें काजल से मिलने नहीं दिया गया। बाद में डॉक्टर ने पुलिस को बुलाया। उनके सामने उन्हें काजल का शव दिखाया गया। उसके गले पर चुन्नी के निशान थे। आरोप है कि काजल की उसके पति, सास, देवर व ससुर ने गला घोटकर हत्या की है। इसके बाद इसकी शिकायत बूड़िया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया था। अब तक पुलिस इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed